अगर आप अपने EPF Account से Advance PF Withdrawal Online PF यानी PF का कुछ पैसा ऑनलाइन निकालना चाहते हैं तो अब आपको EPFO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है । PF मेंबर अपने UAN Member Portal के माध्यम से PF Advance (Form 31)के जरिये ऑनलाइन PF का पैसा निकल सकते हैं।
लेकिन कई बार Advance PF Withdrawal Online करते समय “Unable to Make Request to The Server, Please Try Again Later जैसी समस्या दिखाई देती है लेकिन इस पोस्ट में हम आपको Advance PF Withdrawal की पूरी Step-by-Step Process के साथ-साथ इस तरह की समस्या आने पर उसके संभावित समाधान भी बताएंगे।
Advance PF Withdrawal के लिए क्या-क्या जरूरी है?
Note:ऑनलाइन Advance PF Claim करने से पहले कुछ जरूरी दस्तावेज की जांच जरूर करले ?
- आपका PF UAN Account Active होना चाहिए।
- PF अकाउंट में आधार कार्ड लिंक होना जरुरी है
- PF अकाउंट में पैन कार्ड लिंक होना जरुरी है ताकि 50000 हजार से अधिक राशि निकलने से TDS न काटे
- PF अकाउंट में बैंक अकाउंट का लिंक होना साथ ही Verified by Bank दिखना जरुरी है
- PF अकाउंट में आपकी Date of Joining आदि जानकारी EPFO रिकॉर्ड में उपलब्ध होनी चाहिए।
Note:EPFO की ऑनलाइन Form 31 claim करते समय अलग से supporting documents जमा करने की आवश्यकता नहीं होती
Step 1: EPFO Member Portal पर जाए
सबसे पहले EPFO के Member पोर्टल पर जाएं Link... EPFO Portal
- यहाँ पर UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन Sign in करें
Step 2:Online Services ऑप्शन पर क्लिक करें
लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन ऑप्शन पर क्लिक करें
Online Services → Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)ऑप्शन पर क्लिक करें
अब EPFO में लिंक बैंक अकाउंट नंबर को दर्ज करके वेरीफाई करें
Step 3: Proceed for Online Claim पर क्लिक करें
Bank Account Verification सफल होने के बाद Proceeed For Online Claim पर क्लिक करें
- अब आप के सामने फॉर्म Collom Open हो जाएगा
Step 4: Online Claim Form Selection करें
I Want Apply Form : में PF Advance Form 31 Select करें
पात्र सेवा चुने ऑप्शन में :अपनी लेटेस्ट Member ID का चुनाव करें
Purpose For Which Advance Required : में ESSN - illness का चुनाव करें
Amount of Advance required (in Rs.) : अब जरूरत के अनुसार पैसे लिखे
- Employees Address : में अपना पूरा आधार के अनुसार पूरा पता लिखे
Step 5: Final Submit Claim करें
सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट करने के लिए क्या करें
सबसे पहले आधार आधारित सत्यापन के लिए Consent click करें
अब (Get Aadhar OTP ) पर क्लिक करें
अब आधार से रेजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा
अब आधार OTP दर्ज करें
अब फाइनल Validate OTP And Submit Claim पर क्लिक करें
📌 महत्वपूर्ण नोट
PF Advance (Form 31) भरने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपका UAN सक्रिय (Active) हो और KYC (आधार, PAN, बैंक खाता) पूरी तरह अपडेट एवं सत्यापित (Verified) हो। साथ ही आपके बैंक खाते में IFSC Code सही होना चाहिए और बैंक खाता UAN से लिंक होना चाहिए।
Form 31 में केवल उसी कारण (Reason) का चयन करें, जिसके लिए आप वास्तव में पात्र हैं। गलत जानकारी या गलत विकल्प चुनने पर आपका दावा (Claim) अस्वीकार (Reject) हो सकता है या प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी एक बार ध्यानपूर्वक जांच लें। EPFO के नियम समय-समय पर बदल सकते हैं, इसलिए आवेदन करने से पहले नवीनतम दिशा-निर्देश अवश्य देखें।

0 टिप्पणियाँ